Monday, June 28, 2010

तेरा नाम बन के जिया था

तन्हाई में छिपा था
न मुफलिसी में बसा था
मेरा प्यार मेरे दिल में
तेरा नाम बन के जिया था

चमकते तारे आसमान में
होंगे नज़ारे इस जहाँ में
रूप तेरा बसा हुआ था
ये दिल तभी तो धड़क रहा था
मेरा प्यार मेरे दिल में
तेरे नाम से जिया था

Saturday, June 26, 2010

झूला और मै

एक दिन मैंने झूले से पूछा
तू कैसे इतना ऊपर जाता ?
दो रस्सी में बंधा शाख से
फिर भी पेंग लगाता ऐठ से ?

एक बार कभी मैंने भी
ऐसे ही उड़ना चाहा था
कस के लेकिन बंधा रिश्तो से
उड़ान भर नहीं पाया अब तक

< झूले का उत्तर>


पेंग लगते समय मै झूमू
चाहे गगन आसमा चूमू
शाख से मेरा अटूट वासता
न छुटता मुझसे कभी वो रिश्ता

< झूले का दर्शनशास्त्र>

नदिया को जब खोला खूटे से
उसने अपनी रफ़्तार पकड़ ली
काट किनारा जब बढ़ी चली वो
न जाने कब नाले में मिल गयी !

किनारा था तो दिशा थी
किनारा था तो सहारा था
किनारा था तो ले थी
किनारे का किनारा भटकाव बन गया

पेंग लगाता , ऊँचा उठता
झूला ऐसी बात कह गया
मै निशब्द खड़ा रहा वहां पर
कभी पेंग को देखता ,
कभी रस्सी और शाख को !!!!!





Wednesday, January 27, 2010

एक परिंदा देखा मैंने

एक परिंदा देखा मैंने
कुछ सहमा कुछ घबराया था वो
न जाने कौन सा डर था उसको
मन में उसके समाया था जो

जा कर थोडा नज़दीक मैंने
हलके से छू लिए उसे
मेरी छुवन में शायद उसने
प्यार की गर्मी महसूस की थी

तुरंत लिपट गया वो मुझसे
फूट फूट के रोने लगा
बड़े इत्मीनान से मैंने उससे बैठाया
और पानी पिलाया

समय गुजरा ...बाते शुरू हुई ..और परिंदे ने कहा

मैं हिन्दुस्तान हूँ

Monday, January 25, 2010

न जाने कब बारिश होगी

कहीँ किसी तपिश से धुआ उठा होगा

न जाने कब बारिश होगी

गर्मी तो पहले भी बरसी थी सूरज से

लेकिन इस बार किरणों में अंगारे बसे हैं

पिछली बारिश में सभी पत्ते भीग गए थे

कुछ नए जन्मे,कुछ बड़े हो गए थे

चारो तरफ हरियाली थी, जीवन था, खुशहाली थी

हर इंसा की जेब में खुशियों का बटुवा था

दिन बीतते गए, गर्मी आती गयी ,

खर्चे बढ़ते रहे और बटुवा खाली होता रहा

धरती को तगारी समझ, सूरज अलाव जलाता रहा

हलकी भूरी ताई ने हरियाली का दम घोट लिया

इतने पर भी कभी हवाओ में काला धुआ नहीं उड़ा

पर अबकी बार ये तपिश किरणों की नहीं अंगारों की है,

धुआ उठाने लगा है - न जाने, कब बारिश होगी

Thursday, August 20, 2009

कई दिन हुए उस आग को लगे

अब किसी धुएं से कोई राख नही उड़ती। कई दिन हुए उस आग को लगे। न फायर ब्रिगेड को बुलाया, न आग बुझाने पडोसियों को। समय के साथ साथ सारा सामान धूं धू कर जलने लगा।

याद है मुझे वो लकड़ी की कुर्सी ..जिनके हत्तो पर खड़े होकर मै टांड का समान निकला करता था। उसी टांड पर परीक्षा के दिनों में पापा मेरा केरम भी रख देते थे।

इनते दिनों की आग में वो केरम भी मेरा बचपन लेकर राख के साथ उड़ गया। अब किसी धुएं से कोई राख नही उड़ती। कई दिन हुए उस आग को लगे।

Tuesday, April 21, 2009

lets learn

चिडिया के पर तो छोटे हैं पर
पर की ताकत पर से परे है
ऊँचे नभ की सीमओं पर भी
सबसे पहले पहुंचे पर है
मन में पर का भावअगर हो
पर अदने से लगते हैं
निस्तेज पड़े इक बुत पर जैसे
कौवे उड़ने लगते हैं
है पर की ही ताकत
पर की ही हिम्मत
चिडिया को पर से पार ले चले
उन्मुक्त गगन में वीर परों का
आह्वाहन भला हम क्यों न करे ?

Sunday, April 19, 2009

अवघा रंग एकच झाला

इंदौर

पीढियो का अन्तर जब सामने आता है तो केवल परिवार ही नही, राष्ट्र भी टूट सकता है। एक बेहद संजीदे विषय के साथ पूरी तरह से भाव विभोर कर देने वाला नाटक था "अवघा रंग एकच झाला "।